Breaking News

मलिहाबाद में 30 नवंबर को पशु आरोग्य मेले का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ के विकासखण्ड मलिहाबाद स्थित ग्राम-महमूदनगर ढाल में जिलाधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में 30 नवम्बर, 2024 को प्रातः 8ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/ शिविर (मण्डल स्तर पर) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के पशुपालकों को विभाग द्वारा विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध करायी जायेगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशु आरोग्य मेले में रोगी पशुओं का अति विशिष्ट उपचार एवं औषधि वितरण, रोग ग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बांझपन समस्या का निवारण, पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, निःशुल्क पशु टीकाकरण, पशुपालकों को पशुओं के पशुधन बीमा की सुविधा, पशुपालकों को पशुओं की उन्नत तकनीक की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जायेगी।
इसके अतिरिक्त मेले में पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं को निःशुल्क कृमिनाशक दवापान, खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर) तथा सकेन्द्रित पशु आहार उपलब्ध कराया जायेगा, पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसर की जानकारी प्रदान करना, अन्य विभागों यथा कृषि उद्यान मत्स्य आदि के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने जनपद के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि मेले में अपने अधिक से अधिक पशुओं को लाकर पशुपालक मेले में विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें।

Check Also

आरक्षण दिवस पर लखनऊ में होगा भागीदारी न्याय महासम्मेलन, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सामाजिक न्याय, शिक्षा सुधार और शोषित-वंचित वर्गों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES