Breaking News
images

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का ईनामी स्वर्णाभूषण सहित गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा षुक्रवार को भगौली के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त रिंकू उर्फ विशाल घायल हो गया, जिसे अभियुक्त बाबू उर्फ श्रीपाल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 05 हजार 800 रूपये नगद, 01 मोबाइल फोन, 02 अवैध तमंचा मय जीवितध्खोखा कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
      उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू उर्फ विशाल शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद प्रतापगढ़, सीतापुर, बाराबंकी के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 20 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामपुर पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: जनपद सीतापुर निवासी रिंकू उर्फ विशाल निवासी सिसैया थाना तम्बौर एवं बाबू उर्फ श्रीपाल निवासी असईपुर थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर।

Check Also

बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस पलटी, सात घायल, सभी सुरक्षित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES