Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण व नगदी के साथ 03 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
आगरा। थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा बुधवार को सूचना के आधार पर सोलह बीघा ग्राउण्ड के पास से 03 अभियुक्तों मनीष कुमार, सोनू एवं सुमित को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को बाल संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशादेही से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 13 हजार 870 रूपये नगद, 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि थाना ताजगंज क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना ताजगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना ताजगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
्गिरफ्तार अभियुक्त: मनीष कुमार, सोनू एवं सुमित निवासी मीरा बिहार कॉलोनी ग्राम कहरई शमसाबाद रोड थाना सदर बाजार कमिश्नरेट आगरा।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES