Breaking News

चोरी के ज़ेवरात व 11 लाख बरामद, 03 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। थाना लंका पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गुरूवार को जजेज गेस्ट हाउस के पास से 03 अभियुक्तों शाहिद, अजय, शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/ निशादेही से चोरी के सोने के आभूषण, बिक्री के 11 लाख 40 हजार रूपये नगद,घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.11.2024 को थाना लंका क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना लंका पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण आदि चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त शाहिद के विरूद्ध कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 11 अभियोग एवं अभियुक्त अजय व शत्रुघ्न कुमार के विरूद्ध कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानो में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 09-09 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1-शाहिद निवासी कन्हई सराय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
2-अजय निवासी सालारपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3-शत्रुघ्न कुमार निवासी जलालीपट्टी थाना मडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *