Breaking News

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने मोबाइल सेवा प्रदाताओं की नेटवर्क गुणवत्ता का किया आकलन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए के अंतर्गत कानपुर और उन्नाव शहरों तथा प्रयागराज से लखनऊ के मध्यवर्ती राजमार्ग पर मोबाइल सेवा ऑपरेटरों की नेटवर्क गुणवत्ता का स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के माध्यम से आकलन किया। यह परीक्षण विभिन्न उपयोग क्षेत्रों जैसे शहरी इलाकों, हॉटस्पॉट और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों में वास्तविक दुनिया के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए आयोजित किया गया।
ट्राई ने अगस्त 2025 में अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से कानपुर और उन्नाव शहरों में 356.1 किलोमीटर सिटी टेस्ट और 4.8 किलोमीटर वॉक टेस्ट तथा प्रयागराज से लखनऊ के बीच 196.8 किलोमीटर हाईवे ड्राइव टेस्ट 4 अगस्त से 8 अगस्त तक संपन्न कराए। इस दौरान सभी प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्डों के साथ मोबाइल एडवांस टेस्ट हैंडसेटों का उपयोग कर 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा सेशन संचालित किए गए।
आईडीटी के निष्कर्षों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित सेवा प्रदाताओं को भेज दिया गया है। परीक्षण के दौरान प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें वॉइस सेवाओं के लिए कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल सेटअप का समय, मीन ओपिनियन स्कोर (MOS) के आधार पर स्पीच क्वालिटी, कॉल साइलेंस दर, कवरेज-सिग्नल की शक्ति तथा डेटा सेवाओं में डेटा थ्रुपुट (डाउनलिंक और अपलिंक), पैकेट ड्रॉप दर, वीडियो स्ट्रीमिंग में देरी, लेटेंसी और जिटर जैसे मापदंड शामिल थे।
ड्राइव टेस्ट के परिणामों में कॉल सेटअप सफलता दर एयरटेल में 98.23 प्रतिशत, बीएसएनएल में 96.31 प्रतिशत, आरजेआईएल में 100 प्रतिशत और वीआईएल में 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं ड्रॉप कॉल दर एयरटेल में 0.36 प्रतिशत, बीएसएनएल में 3.58 प्रतिशत, आरजेआईएल में 0.24 प्रतिशत और वीआईएल में 0.12 प्रतिशत पाई गई। ट्राई ने कहा है कि इन निष्कर्षों का उपयोग नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

Check Also

पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को होली मिलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES