Breaking News

PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर Dy.C.M. केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं, सेवा पखवाड़े के उद्देश्यों को बताया प्रेरणास्रोत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता की ओर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। श्री मौर्य बुधवार को जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर श्री मौर्य ने निर्माण और सृजन के प्रतीक देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए देश के विकास में योगदान दे रहे सभी शिल्पियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हमेशा अपने जन्म दिवस को समारोह के रूप में नहीं, बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा बनाई है। हमें उनके जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। 27 देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है और चुनौतियों पर विजय पाने में उन्हें महारत हासिल है। श्री मौर्य ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया को प्रेरित कर रहा है। उनके 11 वर्ष के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान, महिलाएं, वंचित और गरीब सभी वर्गों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी का विजन और नेतृत्व में किए गए अभूतपूर्व कार्य वास्तव में अभिनंदनीय हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने सेवा का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया जो पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। श्री मौर्य ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाए जा रहे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और नमो मैराथन जैसे कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने इस अवसर पर जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मोदी जी के बाल जीवन पर आधारित फिल्म देखी, जीपीओ पार्क में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लिया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर केजीएमयू लखनऊ में प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर धार (मध्य प्रदेश) से आयोजित ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’ व ‘राष्ट्रीय पोषण अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टीएचआर प्लांटों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही हैं और लखपति दीदी बनने की दिशा में अग्रसर हैं। इनके द्वारा तैयार पोषण सामग्री का वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की आय बढ़ रही है और जरूरतमंदों को पोषाहार भी मिल रहा है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES