Breaking News

युग तुलसी गौ महाक्षेत्रम में शंकराचार्य ने प्रतिष्ठित किया “गौध्वज”

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
हैदराबाद। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी प्रतिबंधित कराने हेतु 22 सितंबर से 36 राज्यों के राजधानियों में 36 दिनों में गौध्वज प्रतिष्ठित करने हेतु ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दरू सरस्वती द्वारा किए जा रहे गौध्वज प्रतिष्ठा यात्रा के क्रम में तेलंगाना राज्य के राजधानी हैदराबाद में जाफ़रागुड़ा बाटाश्रृंगारम क्षेत्र स्थित युग तुलसी गौमहाक्षेत्रम में शंकराचार्य के सानिध्य में गौभक्त गोपालमणि दास द्वारा गौध्वज प्रतिष्ठित किया गया।
इस दौरान शंकराचार्य ने गौशाला में मौजूद सैकड़ों गौमाता का दर्शन किया और गौमाता के 15 दिन के नवजात शिशु को अपने हाथ से दूध पिलाया। साथ ही शंकराचार्य गौशाला में गौमाता अच्छे ढंग से गौमाता का हो रहे सेवा को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। इस दौरान काशी क्षेत्र के लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग कर चुके गौभक्त कोली शेट्टी शिवकुमार ने कहा कि आज शंकराचार्य के पावन आगमन से हैदराबाद सहित पूरा प्रदेश धन्य हो गया। तेलंगाना में भी अतिशीघ्र गौमाता को राज्यमाता और राष्ट्र में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए, तभी सच्चे अर्थों में मानवता का कल्याण हो सकेगा। कार्यक्रम में ब्रम्ह्चारी मुकुंदानंद, सीएल राजम, विजयराव, शौर्य पीठाधीश्वर प्रभाकर योगी, केण्संगमेश्वराचारी, पम्मी, चंद्रास्वामी, मदन रेड्डी, रामबाबू, सुब्रमनिय, विनोद आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आरएलडी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ : रोहित अग्रवाल

– रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES