Breaking News

अखिलेश यादव ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री यादव ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा है कि वह ऐसे उद्योगपति थे, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आजादी के पहले और आजादी के बाद टाटा समूह ने देश की आर्थिक तरक्की में बड़ा योगदान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि रतन टाटा से मेरी व्यक्तिगत मुलाकातें कई बार हुई हैं। देश के लिए उनकी एक सोच और विजन रहा है। उन्होंने कारोबार करने के साथ उसूलों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने अपने लाभ को समाज के कल्याण के लिए लगाया और आम लोगों की भलाई के लिए कार्य किया।

Check Also

एनडीआरएफ को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मान, आपदा प्रबंधन में भारत बना वैश्विक नेतृत्वकर्ता: अमित शाह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES