Breaking News

यूपी राइज में चमके आगरा के युवा, नौकरी तलाशने वाले नहीं बनेंगे रोजगार सृजक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में यूपी राइज 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय अपना उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाला जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आत्रेय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, यूपी स्टार्टअप फंड, मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना और यूपी स्किल मिशन समेत सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। युवाओं को स्टार्टअप के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता और सब्सिडी से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में कुल 30 स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए गए, जिनमें 11 को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें एआई आधारित कलाकारों का मार्केटप्लेस Kalaverse, Build Easy AI, Hidden India, Saathi EV और Temple 2 Green जैसे नवाचार शामिल रहे। इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के डिजिटल मार्केटप्लेस Re-Oil ने प्रभावी प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया और 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। Study App और Solar Sweep संयुक्त रूप से रनरअप रहे। छात्रों को कॉरपोरेट विशेषज्ञ हर्षित देसाई, कपिल त्रिमाल और विवेक गोयल ने मार्गदर्शन दिया।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमशीलता की अपार क्षमता है। यूपी राइज जैसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा भविष्य के जॉब क्रिएटर हैं, जो अपने साथ समाज और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी योगदान देंगे।

Check Also

आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे जीवंत सामुदायिक संस्थान, पोषण माह में आहार विविधता पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वाराणसी। कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES