Breaking News

पीएनबी ने लॉंच किया “पीएनबी निर्माण 2025”- एक विशेष रिटेल ऋण कैंपेन

– होम लोन और कार लोन पर जीरो प्रोसेसिंग फीस 
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी/ अजय कुमार
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने विशेष संस्करण रिटेल ऋण कैंपेन “पीएनबी निर्माण 2025” की घोषणा की है। यह अभियान सभी पीएनबी शाखाओं के साथ- साथ इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पीएनबी वन एप और आधिकारिक वेबसाइट. के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस पहल के अंतर्गत पीएनबी गृह और कार ऋणों के लिए जीरो प्रोसेसिंग और डाक्यूमेंटेशन शुल्क, जैसे विशेष लाभ प्रदान कर रहा है, साथ ही एक निर्दिष्ट राशि से अधिक के गृह ऋण अधिग्रहण के लिए निःशुल्क एनईसी, कानूनी और मूल्यांकन भी दे रहा है।
इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र ने कहा पीएनबी में, हम ग्राहकों को उनकी गृह और कार स्वामित्व की यात्रा को सरल बनाने वाले खास वित्तीय समाधानों के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएनबी निर्माण 2025 के साथ, हमारा लक्ष्य अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए वित्तपोषण की प्रक्रिया को सरल और तेज करना है। इन लाभों के अलावा, इस अभियान में लागू नियमों और शर्तों के अधीन, गृह, कार और शिक्षा ऋणों पर 5 आधार अंकों (बीपीएस) की ब्याज दर रियायत भी शामिल है।

Check Also

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 5017 करोड़ रुपये

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES