Breaking News

कैसरबाग में कैफे की आड़ में हुक्का बार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। कैसरबाग में कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आठ हुक्के, छह खाली चिलम, छह पाइप, दो पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू और कोयला बरामद किया गया है। पुलिस ने संचालक समेत तीनों गिरफ्तार कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में होटल डॉल्फिन के पास स्थित एक कैफे में हुक्का बार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर कैसरबाग पुलिस ने रविवार रात करीब 10:30 बजे छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां कई नाबालिग हुक्का पीते हुए पाए गए, जबकि कर्मचारी उन्हें हुक्का परोस रहे थे।
इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि मौके से हजरतगंज निवासी शुभम सिंह, हसनगंज के दीनदयाल नगर निवासी यश सोनकर और कैसरबाग निवासी सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शुभम ने बताया कि हुक्का बार का संचालन आशियाना निवासी तनवीर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद नाबालिगों को कड़ी चेतावनी देकर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, अवैध रूप से हुक्का बार चलाने और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद उपलब्ध कराने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

कैंसर की समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली से काफी हद तक बचाव संभव : पवन सिंह

– श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में एनएसएस शिविर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम व हेल्थ कैंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES