Breaking News

दीपावली पर विधान परिषद सभापति ने दी शुभकामनाएं, कहा– हर घर में रामत्व का प्रकाश फैले

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह वह दिन है जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूरी नगरी को आलोकित किया था, तभी से दीपावली पर दीप जलाने की परम्परा आरम्भ हुई।
सभापति ने कहा कि दीपावली खुशियों, उल्लास और प्रकाश का पर्व है जो समाज में सहयोग, सद्भाव और सौहार्द की भावना को सशक्त बनाता है। दीपावली का प्रकाश उस ज्ञान का प्रतीक है जो हमारे भीतर और बाहर के अज्ञान के अंधकार को मिटाता है। उन्होंने अपील की कि इस दीपोत्सव पर हर घर समरसता, सद्भाव और सकारात्मकता के प्रकाश से दीप्त हो ताकि समाज में “रामत्व” की भावना फैल सके। कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि दीपावली का संबंध केवल दीपों के प्रकाश से नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और कल्याण की भावना से भी है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
अंत में उन्होंने समस्त देश और प्रदेशवासियों को पंचदिवसीय पर्व—धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज—की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES