Breaking News

शहीद जयदेव कपूर की वीरगाथा पहुंचेगी हॉलीवुड की धरती, न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल में चयन

– न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल 2026 में चयनित हुआ वीडियो एल्बम, 19 सितंबर को शहीद दिवस पर होगा विमोचन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
हरदोई। हरदोई के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जयदेव कपूर की जिंदगी, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान की कहानी अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। उनके जीवन पर आधारित वीडियो एल्बम ‘जयदेव कपूर–ए हिडन फ्रीडम फाइटर’ का चयन न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल 2026, लॉस एंजेलिस के लिए हुआ है। इससे पहले एल्बम को 5वें इंटरनेशनल टैगोर फिल्म अवॉर्ड्स 2026, कोलकाता के लिए भी ऑफिशियल सेलेक्शन मिल चुका है।
फेस्टिवल से जुड़े पोस्टर में लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड एवं टेक इंडस्ट्री पैनल, एआई फिल्म निर्माण और चयनित एआई फिल्मों की स्क्रीनिंग जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरदोई के क्रांतिकारी की जीवनगाथा का पहुंचना जिले की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रसंग है।

अभिलेखों से स्क्रीन तक पहुंची कहानी :
रेडियो जागो 90.4 एफएम, हरदोई की अभिरक्षा में मौजूद शहीद जयदेव कपूर से संबंधित लिखित अभिलेखों के आधार पर उनके जीवन और क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े अनसुने प्रसंगों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। ‘जयदेव कपूर की जुबानी उनकी कहानी’ के माध्यम से इन संस्मरणों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभय शंकर गौड़ के नेतृत्व में चल रहे इस प्रयास से प्रेरित होकर वीडियो एल्बम तैयार किया गया है। इसमें एआई और आधुनिक सिनेमाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

19 सितंबर को होगा विमोचन :
वीडियो एल्बम का विमोचन 19 सितंबर को शहीद जयदेव कपूर के शहीद दिवस पर रेडियो जागो 90.4 एफएम स्टूडियो में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। एल्बम का निर्माण जी म्यूजिक हरदोई के बैनर तले हुआ है। निर्माता गौरव रमेश अग्रवाल, निर्देशक प्रियांश अग्रवाल, गायक अमन सिंह और संगीतकार संकेत तिवारी हैं। निर्माता गौरव अग्रवाल ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर शहीद जयदेव कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Check Also

गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें शास्त्रसम्मत पूजा, जानें मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक की विधि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES