Breaking News

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका भी थी मौजूद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-27 स्थित होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय उमेश के तौर पर हुई है, जो हाथरस की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला था। वह मथुरा निवासी अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रुका था, घटना के प्रेमिका बाथरूम में थी, बाहर निकलते ही उसने शोर मचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, उमेश गुरुवार को मथुरा निवासी अपनी प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 के वेनसन होटल में ठहरा था। शुक्रवार को होटल के कमरे में उसने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के वक्त उमेश की प्रेमिका कमरे में ही मौजूद थी। उसने पुलिस को बताया कि जब वह बाथरूम में गई थी, तभी उमेश ने फांसी लगा ली। बाहर आने पर उसने उमेश को फंदे से लटकता देखा और शोर मचाया, इसके बाद होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उमेश शादीशुदा था और पत्नी से विवाद चल रहा था, उसने तलाक का केस भी फाइल किया हुआ था। पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES