Breaking News

लूटा गया सोना-चांदी व नकदी बरामद, डकैती का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। थाना एम्स व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने डकैती की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई पीली धातु 261 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 372 ग्राम, 70 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 को सूचना के आधार पर माड़ापार एनएच-28 के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकुमार उर्फ टिंकू, धनंजय और अभिषेक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना एम्स क्षेत्र में 5 जनवरी 2026 को हुई डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को थाना एम्स क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना एम्स पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे। संयुक्त पुलिस टीम की सक्रियता के चलते आरोपियों को दबोच लिया गया और घटना से संबंधित पूरा माल बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद पीली और सफेद धातु, नकदी और मोबाइल फोन उसी डकैती की घटना से संबंधित हैं। आरोपियों के पास से अवैध हथियार की बरामदगी से उनके आपराधिक मंसूबों की भी पुष्टि हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार उर्फ टिंकू निवासी ग्राम हृदयपट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ, हाल पता सिरजम थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया है। वहीं धनंजय और अभिषेक पुरानी असुरन चुंगी खरैय्या पोखरा थाना शाहपुर गोरखपुर के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना एम्स पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES