Breaking News

S R Global में मनाया गया चिल्ड्रेंस डे

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी) मोहन वर्मा
लखनऊ13 नवम्बर। आज एस आर ग्लोबल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ में प्रातः कालीन बेला में विद्यालय प्रांगण में चाचा नेहरू के जन्मदिवस एक दिन पूर्व विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा चिल्ड्रेन्स डे (बाल दिवस) मनाया गया । बाल दिवस के एक दिन पूर्व बच्चों द्वारा चिल्ड्रेन्स डे बड़ी ही उत्सुकता के साथ मनाया गया । सभी बच्चों द्वारा कुशल मंचन के द्वारा झाकियां प्रस्तुत की गईं तथा प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने जिस कुतुहल के साथ नृत्य व गायन के साथ अभिनय किया वह बहुत ही मंत्रमुग्ध रहा। विद्यालय प्रांगण में आज प्रातःकालीन बेला की खिलखिलाती धूप में सभी बच्चों को एकत्रित होने का अवसर मिला जिसे देख कर संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने विद्यालय के प्रति बढ़ते हुए विश्वास के लिए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, विद्यालय परिवार को बधाई दी और भविष्य में आगे बढ़ने के गुरुमंत्र के साथ बच्चों को आशीर्वाद दिया। अपने आशीर्वचन के साथ विद्यालय के चेयरमैन श्री चौहान ने सभी बच्चों को बाल दिवस के उपहार स्वरूप चॉकलेट वितरित कराई। बच्चों ने अपने उपहार के लिए संस्थान के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान को थैंक्यू कहा। अंत में विद्यालय परिवार प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, एकेडमिक इंचार्ज एवं सभी टीचर्स ने बच्चों के बाल दिवस के अवसर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *