Breaking News

कक्षा-9 से 12 तक के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण हेतु आवेदन करने की तिथि बढ़ी – डॉ दिनेश शर्मा

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी) मोहन वर्मा
लखनऊ13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा-10 एवं कक्षा-12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं एवं कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण हेतु आवेदन करने की तिथि को दिनांक 20-11-2021 की मध्य रात्रि 12ः00 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्र हित में एक अहम निर्णय लेते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज की वर्ष 2021 की दिनांक 18 सितम्बर 2021 से 06 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी प्रोन्नत श्रेणियों के समस्त छात्रों सहित वर्ष 2021 की परीक्षा में पंजीकृत हुये समस्त श्रेणियों के छात्रो की सुविधा के लिये उन्हें एक बार पुनः वर्ष 2022 की परीक्षा में निःशुल्क बैठने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की दिनांक 18 सितम्बर 2021 से 06 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित करायी गयी अंक सुधार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को वर्ष 2022 की परीक्षा में अंक सुधार हेतु पुनः सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 की परीक्षा के अंक सुधार हेतु जो परीक्षार्थी, वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उनका परीक्षा वर्ष 2021 का माना जायेगा तथा उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र सह अंकपत्र वर्ष 2021 का ही प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2021 के जो परीक्षार्थी अंक सुधार हेतु वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होगे उनके आवेदन निःशुल्क लिये जायेगें। वर्ष 2021 के जो परीक्षार्थी अंक सुधार हेतु वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे उनके अतिरिक्त अन्य शेष समस्त परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन स:शुल्क लिये जायेंगे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES