Breaking News

चोरी के स्वर्ण-रजत आभूषण संग 2 कार बरामद, 04 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। थाना चिनहट व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशादेही से चोरी के स्वर्ण-रजत आभूषण, 02 लाख 49 हजार रूपये नगद, चोरी के धन से अर्जित 02 चार पहिया वाहन बरामद हुये।
     पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि थाना चिनहट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना चिनहट पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश के विरूद्ध कमिश्नरेट लखनऊ व जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग व अभियुक्त श्याम सुन्दर उर्फ गोलू, मो0 शमीम व सूरज के विरूद्ध कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थानों पर चोरी के 06-06 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना चिनहट पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
सूरज, आकाष एवं श्याम सुन्दर उर्फ गोलू निवासी तकरोही थाना इन्दिरानगर, लखनऊ।
मो0 शमीम निवासी ग्राम चन्नापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी हाल पता क्राउन मार्केट निशातगंज थाना महानगर, लखनऊ।

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *