Breaking News

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर यात्रियों का कब्जा, RPF ने खींचकर निकाला बाहर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। वाराणसी कैंट स्टेशन पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में भारी भीड़ के कारण यात्रियों ने रेल इंजन पर कब्जा कर लिया। लोको पायलट केबिन तक नहीं पहुंच सका, जिससे RPF ने हस्तक्षेप कर यात्रियों को खींचकर नीचे उतारा, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ पाई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से नियमों के पालन की अपील की है।
बताते चलें कि महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। शनिवार रात करीब 1ः30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन खड़ी थी, ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ थी, लेकिन जब यात्रियों को सीटें नहीं मिलीं, तो कुछ लोग ट्रेन के इंजन में ही चढ़ गए। जब ट्रेन के लोको पायलट ने अपनी केबिन में जाने की कोशिश की, तो यात्रियों ने दरवाजा तक खोलने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल () को बुलाया। जवानों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई। जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा और यात्रियों को एक-एक कर इंजन से नीचे उतारा गया, और तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ पाई।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES