Breaking News

समाजवादी महिला सम्मेलन में लीलावती कुशवाहा ने जोश भरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी लखनऊ की समाजवादी महिला सभा द्वारा महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं संचालन जिला महासचिव कामिनी पटेल ने किया। जिसमें महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महिला सम्मेलन में जनपद की सभी महिला विधानसभा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहीं। महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं उनकी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान उपस्थित रहे।
महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने सम्मेलन में आयी हुए सभी महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की सभी हदें पार कर दी हैं। वर्तमान सरकार में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ आये दिन बलात्कार एवं आत्महत्यों के मामले आम बात हो गयी है। भाजपा की ठोक दो वाली राजनीति से प्रदेश की महिलाऐं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वर्तमान सरकार सिर्फ टेलीविजन एवं अखबारों में अपनी योजनाओं को दिखाती है, जिनका धरातल से कोई सम्बन्ध नहीं है। भाजपा सरकार कभी भी महिलाओं की हितैषी नहीं रही है बल्कि सदैव पूंजिपतियों को ही आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में महिला शक्ति को एकजुट होकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने एवं समाजवादी सरकार बनाने बनाने का सभी को संकल्प दिलाया।
मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’ ने बताया कि महिला सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी, पूर्व सदस्य विधान परिषद कान्ती सिंह, नाहिद लारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, महिला सभा प्रदेश सचिव मुन्नी पाल, कमला यादव, पुष्पा रावत, रेनू सिंह, कुमुदिनी यादव, शिल्पी चौधरी,महिला सभा जिला उपाध्यक्ष ममता रावत, आशा यादव, अजरा मुस्ताक, सरोजनी अम्बेडकर, अंजू यादव, मीनू यादव, सुषमा निर्मल, जिला पंचायत प्रत्याशी उर्मिला रावत, सोनू चौधरी, अर्चना रावत, जिला सचिव उमा मिश्रा, ममता यादव, सन्जू यादव, लक्ष्मी यादव, रीता यादव, माधुरी यादव, रशिम रावत, चाॅंदनी चैरसिया, ललिता कश्यप, गजाला, उमा रावत, कमलेशा, सीमा यादव, सुनीता यादव, ललिता लोधी, जिला कोषाध्यक्ष मंजू यादव, समाजवादी पार्टी की जिला सचिव सुहागवती, सुनीता कश्यप, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष सुमन यादव, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश कुमारी उर्फ तितली राठौर, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष जूही सिंह, बी0के0टी0 विधानसभा अध्यक्ष सीमा लोधी एवं सुलेखा धानुक, गीता लोधी, के साथ हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES