Breaking News

विभिन्न राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण हेतु 11359.44 लाख की धनराशि अवमुक्त – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अक्टूबर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभिन्न जनपदों के राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 12 चालू कार्यों हेतु रू० 11359.44 लाख की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 12 चालू कार्यों में जनपद आजमगढ़, चित्रकूट, औरैया, अलीगढ़ बांदा, सीतापुर, गोण्डा, बलरामपुर, बाराबंकी तथा जौनपुर के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप एवं वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों तथा बजट मैनूअल और वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों/स्थाई आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये व्यय की जायेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES