Breaking News

महाकुंभ यात्रियों के लिए टोल क्यों ? जब फिल्में टैक्स फ्री हो सकती हैं: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ आने वाले यात्रियों को लेकर बयान दिया है कि सरकार को महाकुंभ आने वाले यात्रियों के लिए टोल ट्रैक्स फ्री करना चाहिए।
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आप मनोरंजन के लिए फिल्मों को टैक्स फ्री कर सकते हैं तो महाकुंभ आने वाले यात्रियों का टोल टैक्स भी फ्री करना चाहिए। क्योंकि महाकुंभ में स्नान के लिए दूर-दूर से यात्री हर दिन आ रहे हैं। मैंने कई ऐसे यात्रियों से बात किया जो हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से थे। ऐसे में सरकार को महाकुंभ आने वाले यात्रियों के लिए भी टैक्स फ्री करना चाहिए।
सरकार पर महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जो लोग करोड़ों की गिनती गिन रहे हैं, वह उन बातों को नहीं बता पा रहे हैं कि जान कितनी गई हैं? लापता कितने लोग हैं? इस दौरान उन्होंने कहा कि आप और हम आए दिन देख रहे हैं कि महाकुंभ में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं। जब सरकार की तरफ से 25 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान कर ही दिया गया है तो मौतों का आकंड़ा क्यों छिपाया जा रहा है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बयान देते हुए अखिलेष ने कहा कि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। हार से सीखना ही आने वाले समय के लिए रास्ता बनाता है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *