Breaking News

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने आधिकारिक वाहन बेड़े में टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल कर सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इस कदम के तहत बैंक ने वरिष्ठ अधिकारियों के उपयोग के लिए 12 टाटा नेक्सन ईवी को अपने फ्लीट में शामिल किया है, जो कार्बन फुटप्रिंट कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशक एम. परमसिवम, बिभु प्रसाद महापात्र, डी. सुरेंद्रन और अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और टाटा मोटर्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक विशेष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाकर पीएनबी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह पहल बैंक के पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस लक्ष्यों के अनुरूप है और देश में सतत विकास को गति देने में सहायक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस कदम के माध्यम से पीएनबी न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। साथ ही कर्मचारियों और हितधारकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल के साथ पीएनबी ने स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, जो आने वाले समय में अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

Check Also

नन्हीं प्रतिभा ने रचा कीर्तिमान, प्रथम आकर प्रवी सोनी ने बढ़ाया मान, R.S.M. ने दिया उज्जवल भविष्य का आर्शीवाद

– स्वर्णकार समाज के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच (R.S.M.) के महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES