Breaking News

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी करते हुए कहा है कि बाबा के दर्शन के लिए किसी भी दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में भी श्रद्धालु सीधे मंदिर न्यास कार्यालय से संपर्क करें, ताकि उन्हें अधिकृत और पारदर्शी तरीके से सुविधा मिल सके।
मंदिर प्रशासन के अनुसार किसी भी विशिष्ट अनुरोध के लिए श्रद्धालु भौतिक रूप से कार्यालय पहुंच सकते हैं या ceo@skvt.org
पर ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। न्यास ने भरोसा दिलाया है कि जो भी सुविधा संभव होगी, उसे संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य परिस्थितियों में दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के लिए मंदिर के हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने यह भी बताया कि कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं को भ्रमित कर अवैध तरीके से सुविधा दिलाने का झांसा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।
इसी बीच मंदिर प्रशासन की संवेदनशीलता का एक उदाहरण भी सामने आया है। पुणे से आए संजीव आंबेकर और नेहा आंबेकर ने 9 माह 9 दिन के काशीवास का संकल्प लिया था, जो 29 मार्च को पूर्ण हो रहा है। संकल्प के तहत उन्हें प्रतिदिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने थे, लेकिन दैनिक पास निरस्त होने के कारण उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दंपती ने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन ने उनके लिए नियमित दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुनिश्चित की। इस पहल से श्रद्धालुओं में विश्वास बढ़ा है और यह संदेश गया है कि उचित माध्यम से संपर्क करने पर प्रशासन हर संभव सहयोग करता है।

Check Also

कर वसूली में लापरवाही से 2.46 करोड़ की राजस्व हानि, कैग रिपोर्ट में आरटीओ और उप-निबंधक कार्यालयों की चूक उजागर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। कर वसूली और जमीनों के पंजीकरण में लापरवाही से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES