Breaking News

ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश, ट्रैक पर रखे थे बड़े पत्थर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। रायबरेली में एक ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम कर दी गई। लोको पायलट ने चंपा देवी मंदिर के पास पटरियों पर पत्थर रखे देखे और इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे हादसा टल गया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने पुल पर गार्ड रेल और रनिंग रेल के बीच (लगभग 450 मिमी की दूरी) पत्थर रख दिए थे। रविवार सुबह जब यशवंतपुर एक्सप्रेस लखनऊ की ओर से आ रही थी, तो लोको पायलट ने ट्रैक पर इन पत्थरों को देख लिया और संयोग से ट्रेन पहले ही रेड सिग्नल के कारण धीमी हो रही थी, जिससे लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और बड़ा हादसा होने से बच गया।
रेलवे अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पत्थरों को किसने और क्यों रखा।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES