Breaking News

बसपा, सपा के बाद उमेश हुए अब भाजपाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर गुरूवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पूर्व विधायक एवं मऊ जिले की मधुवन विधानसभा से 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उमेश चन्द्र पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मऊ जिले के बडे नेता उमेश चन्द्र पाण्डेय अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका तथा उनके साथियों का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय के समर्थकों सहित भाजपा में आगमन से अन्त्योदय का संकल्प मजबूत भी होगा। हम सभी मिलकर जनकल्याण व जनसेवा के भाव से कार्य करते हुए जनमानस तक मोदी – योगी सरकार की उपलब्धियों, नीतियों, योजनाओं को पहुंचाकर प्रदेश में 80 कमल खिलाने का माध्यम बनेंगे।
श्री पाठक ने कहा कि सपा के डीएनए में अराजकता है। सपा जब-जब सत्ता में आयी तब-तब प्रदेश में गुण्डागर्दी, अपराध, माफियाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया है। सपा के कुकृत्यों की सजा जनता उन्हें दे रही है। अभी आगे और भी सजा बाकी है।

Check Also

मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

जनसुविधाओं से समझौता नहीं: महापौर महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES