Breaking News

चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता पर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वैज्ञानिकों और देश की जनता को बधाई दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चन्द्रयान-3 की दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके काल के कपाल पर इतिहास लिखने के लिए देश के वैज्ञानिकों तथा देश की जनता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ के अटल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
श्री चौधरी ने कहा कि आज का दिन देश के लिए उत्साह, उमंग तथा उपलब्धियों से भरा हुआ है। चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल साफ्ट लैंडिंग ने भारत को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बना दिया है। इसरो के वैज्ञानिक लगातार नई उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित कर रहे है। उन्होंने पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षे़त्रों में वैज्ञानिक वातावरण निर्माण करके देश को आगे ले जाने के लिए हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES