Breaking News

आयुष्मान भारत मरीजों को अब घर बैठे मिलेगी अपॉइंटमेंट सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े मरीजों को अब अस्पतालों की लंबी लाइनों से बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों के लिए घर बैठे अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मरीज अब किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के लिए समय बुक कर सकेंगे। इस व्यवस्था के लिए आयुष्मान भारत योजना का विशेष संपर्क कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। लाभार्थी टोल-फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल करके सीधे अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को अस्पतालों में अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाना और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह घोषणा आयुष्मान भारत योजना के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर की। इस दौरान उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले 12 उत्कृष्ट अस्पतालों को सम्मानित भी किया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का लोकार्पण किया गया।
प्रदेश सरकार का कहना है कि नई सुविधा से मरीजों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में भी सुधार आएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक लाखों मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है और सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना को और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आसान हो जाएगी।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES