Breaking News

यूपी में बसपा, महारैली के जरिए दिखाएगी ताकत

– बसपा के लिए यह रैली 2027 के चुनावों की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है
– क्या सन्देश देंगी मायावती रैली में ?
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्माण दिवस पर राजधानी लखनऊ में एक विशाल महारैली आयोजित करने जा रही है। पार्टी इस रैली के जरिए न केवल अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास करेगी बल्कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया कीर्तिमान स्थापित करने की भी तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी का लक्ष्य इस रैली में 10 लाख से अधिक समर्थकों को जुटाने का है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बसपा नेतृत्व ने कार्डिनेटरों, जिलाध्यक्षों और पूर्व प्रत्याशियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लखनऊ लेकर आएं। पार्टी का निर्देश है कि प्रत्येक जिले से कम से कम दस हजार समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस महारैली के जरिए बसपा खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कोशिश करेगी। पिछले कुछ वर्षों में कमजोर हुई राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने और अपने परंपरागत वोट बैंक को फिर से सक्रिय करने के लिए पार्टी इस आयोजन को बेहद महत्वपूर्ण मान रही है। माना जा रहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इस रैली में चुनावी रणनीति और आगामी गठबंधन समीकरणों को लेकर बड़े ऐलान कर सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह महारैली प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत करेगी। बसपा के लिए यह रैली 2027 के चुनावों की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मायावती इस मौके पर क्या संदेश देती हैं और बसपा किस तरह अपनी खोई हुई साख को दोबारा हासिल करने की कोशिश करती है।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES