Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेसी अरशद आलम राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अक्टूबर। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की उपस्थिति एवं रालोद के वरिष्ठ नेता आरिफ महमूद के अथक प्रयासों से प्रदेश काॅग्रेस के वरिष्ठ नेता अरशद आलम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा। इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, रालोद नेता बी0एल0 प्रेमी, अश्वनी प्रताप सिंह, अमन पाण्डेय, शफीक सिददीकी भी उपस्थित रहे।
रालोद में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से शादाब हुसैन, लईक अहमद, मो0 इलहाम, मो0 रिजवान, मो0 शफीक, मो0 कसीन, शोएब आमिर, सौरभ वर्मा, मो0 अकमल, फैसल, शहनवाज, सिराज अहमद, ओमप्रकाष वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, चांद बाबा, सतीश पाण्डेय, मो0 जुबैर मो0 तौफीष सैफतुल्ला, आमिर सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES