Breaking News

खेल धैर्य और अनुशासन गुण और टीम भावना, निष्ठा व नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं: पवन सिंह चैहान

– एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में शौर्य 2025 खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य-2025 का षनिवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विजय सिंह चैहान एवं प्रसिद्ध कुश्ती कोच श्रीमती शिखा त्रिपाठी (कोच: विनेश फोगाट) ने एसआर ग्रुप के वाईस चेयरमैन पियूष सिंह चैहान के साथ कबूतर उड़ाकर किया।
एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य-2025 में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अनुशासन, कौशल और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण खेलों में सीएस ब्राँच बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर आर ग्रुप और तीसरे स्थान पर एआईएआईएमएल डीएस ब्राँच रही। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को एमएलसी पवन सिंह चैहान द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पवन सिंह चैहान ने कहा जीवन में सफलता की कुंजी धैर्य और अनुशासन है। खेल हमें ये दोनों गुण प्रदान करते हैं और साथ ही टीम भावना, निष्ठा व नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं। शौर्य जैसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक सशक्त मंच मिलता है जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES