Breaking News

व्हाट्सएप वीडियो कॉल द्वारा महिला योग शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे आठ लाख

– यदि आप ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, लोकल पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या www-cybercrime-gov-in वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। साइबर ठगों ने नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज की योग शिक्षक शोभा रानी को डिजिटल अरेस्ट कर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। इंदिरानगर सेक्टर-12 स्थित सूर्या एन्क्लेव निवासी शोभा रानी के अनुसार, आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर झांसे में लिया। फिर जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम आने की बात कहकर उन्हें 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर रकम वसूल ली। उन्होंने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
बताते चलें कि शोभा रानी ने बताया कि आठ अप्रैल की सुबह व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई थी। फोनकर्ता के पीछे मुंबई का कोलाबा पुलिस स्टेशन दिख रहा था। फोनकर्ता ने अपना परिचय सब इंस्पेक्टर अजय भास्कर के रूप में दिया। उसने बताया कि शोभा रानी का नाम नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। यह सुनकर वह घबरा गईं। जालसाज ने बोला कि आपका केनरा बैंक में खाता है। इसका इस्तेमाल अवैध लेनदेन में हुआ है। इसे नकारने पर जालसाज ने तेज आवाज में कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। कार्रवाई होनी तय है। आपके व्हाट्सएप पर नंबर भेजा है। बात कर लीजिए। सादे कपड़ों में पुलिस आपके पीछे लगी है, आप सर्विलांस पर हैं। जालसाज ने सुप्रीम कोर्ट की गोपनीयता बताते हुए छह पन्नों का पत्र भेजा। कहा कि आपके नाम अरेस्ट वारंट है। लिहाजा आपको अरेस्ट कर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तारी से बचना है तो जांच में सहयोग करना होगा। आपके खाते में जमा रुपयों की जांच होगी। इस दौरान आप वीडियो कॉल पर बनी रहेंगी। अगर किसी को कुछ बताया तो आपको व परिवार को जेल भेजना पड़ेगा।
शोभा रानी ने बताया कि लगातार 24 घंटे तक उन्हें डराया धमकाया गया। फिर नौ अप्रैल की सुबह बैंक जाकर रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। पीड़िता ने बैंक ऑफ बड़ौदा की तीन एफडी तोड़कर ठग के बताए खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फोन कट गया। दोबारा संपर्क न होने पर ठगी का अहसास हुआ।

Check Also

पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण के विरोध में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, 9 अप्रैल को आंदोलन : वी.के.सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेष में पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल डिस्काम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A