Breaking News

CRIME : चार साल की बच्ची संग पिता ने किया दुष्कर्म, मां ने करायी FIR

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
गाजीपुर। गाजीपुर के भांवरकोल थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात पिता ने अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को सुबह मासूम के कपड़े पर लगे खून को देखकर पीड़िता की मां शोर मचाने लगी। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बताते चलें कि पति-पत्नी अपने नाना के गांव में रहते थे। नाना-नानी के निधन पर दोनों किसी के घर तो कभी पंचायत भवन में ही रात गुजार लेते थे। दोनों के बीच एक छह वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की मासूम पुत्री है। शुक्रवार की रात दोनों बच्चे मां के साथ सोए थे। इधर आरोपी पिता ने चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देकर कहीं चला गया। सुबह जब महिला की नींद खुली तो पुत्री के कपड़े पर खून देखकर वह घबरा गई। वहीं फर्श पर भी खून पसरा हुआ था। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर भेजा। इधर पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि पीड़िता का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES