Breaking News

योग, भारत के ऋषिंयो संतो द्वारा मानव समाज के लिए दिया गया अनमोल उपहार : संजय गुप्ता

– भारतीय आदर्श योग संस्थान का तृतीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय आदर्श योग संस्थान के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर योग ,प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11चिकित्सकों को महर्षि पतंजलि सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नियमित रूप से योग करने वाले, योग साधक, साधिकाओं को भी महर्षि पतंजलि सम्मान से सम्मानित किया।
बताते चलें कि भारतीय आदर्श योग संस्थान का तृतीय स्थापना दिवस संमारोह संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर शनिवार को में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द पांडेय मौजूद रहे। संजय गुप्ता ने संस्थान द्वारा लगातार योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सराहना की एवं बधाई दी। संजय गुप्ता ने कहा योग हमारे जीवन में संतुलन लाता है, योग भारत के ऋषिंयो संतो द्वारा मानव समाज के लिए दिया गया अनमोल उपहार है, उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता द्वारा योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्यारह चिकित्सकों को महर्षि पतंजलि सम्मान से सम्मानित किया, नियमित रूप से योग करने वाले योग साधक एवं साधिकाओ को भी महर्षि पतंजलि सम्मान से सम्मानित किया गया। भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी के भजनों एवं गजल मल्लिका स्वाति रिजवी की गजलो का आनंद लिया गया।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES