Breaking News

लखनऊ में इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन ने मनाया शक्ति पूजन

– शक्ति पूजन के रूप में मनाया गया कन्या पूजन, दिए पठन-पाठन सामग्री के साथ बंद पैकेट में भोजन सामग्री
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। नवरात्र के पावन पर्व पर घर-घर कन्या पूजन के आयोजन किए गए, जहां भक्तों ने श्रद्धा के साथ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन एवं भेंट सामग्री भेंट की। इसी क्रम में इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन, नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा अष्टमी के अवसर पर हुसैनगंज स्थित कार्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम को “शक्ति पूजन” के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश दीक्षित का प्रदेश इकाई द्वारा स्वागत किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं को पठन-पाठन सामग्री के साथ बंद पैकेट में भोजन सामग्री वितरित की गई। आयोजन का उद्देश्य केवल परंपरा निभाना नहीं बल्कि समाज में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करना रहा।
ट्रस्ट अध्यक्ष डा. राजेश दीक्षित ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें यह संदेश देता है कि प्रत्येक कन्या में शक्ति स्वरूपा का वास होता है। उन्होंने कहा कि इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम को ‘शक्ति पूजन’ नाम दिया है, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश दीक्षित सहित प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पियूष कुमार द्विवेदी, महासचिव कविता एवं कोषाध्यक्ष नीता देवी द्वारा सभी कन्याओं के पैर पखारकर, माथे पर कुमकुम- अक्षत का तिलक लगाकर आरती करते हुए आर्शिवाद लिया।
इस आयोजन में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पियूष कुमार द्विवेदी, महासचिव कविता, कोषाध्यक्ष नीता देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विकास शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार वर्मा, सत्येन्द्र पटेल, नीरज द्विवेदी, डा. सुरेश सिंह, डा. शर्मा, ओम नारायण श्रीवास्तव, मो. रईस सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी ने समाज में नारी सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES