Breaking News

रामनवमी आस्था और उपासना का महापर्व: विराज सागर दास

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए इस पर्व को आस्था और उपासना का महापर्व बताया।
विराज सागर दास ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, भक्ति, त्याग और धर्म के पथ का सशक्त उदाहरण है। उनके आदर्श हमें यह सिखाते हैं कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में की जाने वाली पूजा-अर्चना हमें शक्ति, संयम और त्याग की भावना से ओतप्रोत करती है। यह पर्व हमें आत्मचिंतन का अवसर देता है और जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा देता है।
श्री दास ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए ईमानदारी, प्रेम, सेवा और सद्भावना के साथ समाज में योगदान दें। उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें एकजुट होकर समाज में भाईचारे और समरसता को मजबूत करने का संदेश देता है।

Check Also

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES