Breaking News

सम्राट अशोक के विचार आज भी विश्व को दे रहे दिशा: केशव प्रसाद मौर्य

– कलिंग से करुणा तक: सम्राट अशोक का आत्मपरिवर्तन मानवता के लिए अमर प्रेरणा – केशव प्रसाद मौर्य
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार आज भी विश्व के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने “धम्म” के माध्यम से शांति, सह-अस्तित्व और न्याय का जो संदेश दिया, वह मानवता की अमूल्य धरोहर है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखंड भारत की गौरवगाथा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले सम्राट अशोक का जीवन त्याग, करुणा और लोककल्याण का अद्वितीय उदाहरण है। कलिंग युद्ध के बाद उनका आत्मपरिवर्तन इतिहास की सबसे प्रेरक घटनाओं में से एक है, जब एक विजेता ने हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और सेवा का पथ अपनाया। उनके इस परिवर्तन ने न केवल भारत, बल्कि विश्वभर में बौद्ध धर्म के प्रसार को नई दिशा दी।
श्री मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक के शासन की सबसे बड़ी विशेषता उनकी जनकल्याणकारी नीतियां और सुदृढ़ न्याय व्यवस्था थी, जिसमें समाज के हर वर्ग के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाता था। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी अशोक के सिद्धांत प्रासंगिक हैं और वैश्विक शांति के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाते हुए एक समरस और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। साथ ही उन्होंने अशोकाष्टमी के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Check Also

झांसी सर्किट हाउस में 5 सुइट व 10 बेड डॉरमेट्री की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम झांसी प्रवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES