Breaking News

नवजात शिशुओं की सर्जरी में KGMU की एक और सफल उपलब्धि, कराया मेडिकल डिवाइस का पेटेंट

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को हाल ही में एक ऐसी मेडिकल डिवाइस का पेटेंट मिला है जो नवजात शिशुओं की सर्जरी में काफी सहायक साबित होगा। यह पेटेंट पीडिएट्रिक् सर्जरी विभाग के डॉक्टर आनंद पांडेय और एस आई बी शाइन के प्रोग्राम टेक्निकल अफसर इंजीनियर सुमित कुमार वैश्य की कड़ी मेहनत से संभव हुआ है। जिसमें पीडियाट्रिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जे डी रावत और पूर्व फेलो मोहम्मद जाहिद खान का भी सहयोग रहा है।
प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि लगभग 5000 शिशुओं में एक शिशु को जन्मजात बिमारी इम्पेर्फोरेटे ऐनस के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है, जिसमें मल द्वार ना होने की दशा में सर्जरी द्वारा मलद्वार बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में मलद्वार बनाने हेतु स्फिंक्टर मसल को ढूंढना अतिआवश्यक होता है, जिसके लिए अभी तक ऐसी कोई भी डिवाइस उपलब्ध नहीं थी। अब ज्ञळडन् द्वारा बनायी गयी इस डिवाइस से पीडियाट्रिक सर्जन को स्फिंक्टर मसल खोज कर मल द्वार बनाने में बहुत आसानी होगी। इसके अतिरिक्त इस डिवाइस का उपयोग स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों द्वारा भी कई अन्य परिक्षण में किया जा सकता है। वर्ष 2022 में ज्ञळडन् के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर ऋषि सेठी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इंजीनियर सुमित की मुलाकात डॉक्टर आनंद पांडेय से हुई जहाँ इस समस्या की चर्चा डॉक्टर आनंद पांडेय ने की। इसके पश्चात ही सुमित ने डॉक्टर आनंद पांडेय के साथ मिल कर इस समस्या का समाधान निकालने पर कार्य करना शुरू किया। अगस्त 2023 तक उन्होंने कई प्रोटोटाइप बनाये और अंतिम प्रोटोटाइप का सफल परिक्षण किया तथा विश्वविद्यालय के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सेल के माध्यम से पेटेंट हेतु आवेदन किया। पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया को त्वरित करने में हिमांशी त्रिपाठी का योगदान रहा जिससे दो साल के भीतर पेटेंट प्राप्त हो गया।
डॉ सुधीर ने बताया की विश्वविद्यालय मेडिकल इनोवेशन को लेकर सक्रीय है और हर संभव सहायता हेतु तैयार है। ज्ञळडन् की वाईस चांसलर प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने बधाई देते हुए कहा की आने वाले समय में विश्ववियालय ऐसे अनेक डिवाइस की खोज करेगा।

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES