Breaking News

बारिश से बिगड़ी बिजली-सड़क व्यवस्था जल्द होगी दुरुस्त, सीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारी बारिश से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों और तारों की तत्काल मरम्मत कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और जरूरत के अनुसार मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े। इसके लिए स्थानीय स्तर पर टीमों को सक्रिय रखते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। सीएम ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। क्षतिग्रस्त खंभों, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों को दुरुस्त करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बारिश और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की भी तत्काल मरम्मत कराने को कहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को खराब सड़कों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों के आवागमन में परेशानी न हो।
सीएम ने अधिकारियों से बिजली, सड़क और अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की बहाली के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए और व्यवस्थाओं को सामान्य करने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

Check Also

बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES