वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित COFAS International 2026 (इंटरनेशनल कंप्यूटर ओलंपियाड) का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रचनात्मक सोच के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का आयोजन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के कानपुर रोड कैंपस स्थित WUCC ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ नवाचार और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।
सतीश महाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने रचनात्मक सोच को विकसित करने तथा तकनीक का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
COFAS International 2026 के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को निखारने और तार्किक क्षमता को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।