Breaking News

नवरात्रि पर सपा कार्यालय के बाहर महिला सशक्तिकरण का पोस्टर, अखिलेश-डिंपल की तस्वीरों के साथ गिनाईं योजनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। नवरात्रि के अवसर पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर महिला सशक्तिकरण को लेकर लगाया गया पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में मां दुर्गा की तस्वीर के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसके जरिए पार्टी की सरकार के दौरान शुरू की गई महिला कल्याण और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
पोस्टर में 1090 वूमेन पावर लाइन, कन्या विद्याधन और समाजवादी पेंशन योजना का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा डायल 100 पुलिस सेवा, 102 एंबुलेंस सेवा, ‘हमारी बेटी, उसका कल’ योजना और हौसला पोषण मिशन को भी जगह दी गई है। पोस्टर पर लिखा नारा ‘समाजवाद की सोच निराली, हर बेटी बने शक्तिशाली’ महिला सशक्तिकरण के संदेश को रेखांकित करता है। इसमें सपा नेता हिमांशु द्विवेदी की तस्वीर भी शामिल है। पोस्टर के माध्यम से पार्टी ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता से संबंधित योजनाओं को जनता के सामने रखने का प्रयास किया है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की तस्वीर के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश जोड़कर इसे सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच इस पोस्टर को महिला मतदाताओं के बीच पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को याद दिलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पोस्टर को लेकर पार्टी की ओर से किसी औपचारिक चुनावी रणनीति की पुष्टि नहीं की गई है।

Check Also

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 अक्टूबर तक जमा करें रैंक कार्ड

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *