Breaking News

सपा ने मनाया वीरांगना ऊदा देवी का शहीदी दिवस, दी श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को वीरांगना ऊदा देवी का शहीदी दिवस प्रदेशभर में सादगी के साथ मनाया गया। लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय समेत सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिलेश यादव ने वीरांगना ऊदा देवी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।
पार्टी की ओर से कहा गया कि वर्ष 1857 के जनविद्रोह में ऊदा देवी ने अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। सिकंदरबाग में पीपल के पेड़ पर चढ़कर उन्होंने अंग्रेजी सेना के 36 सैनिकों को मार गिराया था। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव की ओर से वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांसद आरके चौधरी, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, विधायक दुर्गा यादव, पूर्व विधायक अम्ब्रीश पुष्कर, नंदिता शुक्ला और सुभाष राय ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में खुर्शीद अहमद, राजदेव सिंह, प्रो. बी. पांडेय, मनोज पासवान, रजनीश पासी, मणेन्द्र मिश्रा, श्याम गुप्ता, शैलेश यादव, प्रो. भुवन जोशी, मधुकर द्विवेदी, रविंद्र यादव, एसके राय, आशुतोष तिवारी और उमाशंकर वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

दोनों डिप्टी सीएम की मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज, 2027 की तैयारियों पर हुई बात

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *