Breaking News
Badshah-Isha Rikhi Divorce - UP Women Milk Producer

दूध कारोबार से चमकी महिलाओं की किस्मत, यूपी में 76 हजार बनीं लखपति दीदी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाएं अब दूध उत्पादन के साथ दुग्ध कारोबार की पूरी कमान संभाल रही हैं। योगी सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन और डेयरी मॉडल से जुड़कर चार लाख से अधिक महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत बनी हैं। प्रदेश के 31 जिलों में महिला दुग्ध उत्पादक प्रतिदिन 13 लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रह कर रही हैं। इस कारोबार से जुड़ी 76 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रामीण महिलाओं को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ने की पहल की गई है। इसके तहत गांवों में महिला दुग्ध उत्पादक समूहों और कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया गया है। महिलाएं दूध संग्रह, गुणवत्ता जांच, बिक्री और भुगतान तक की जिम्मेदारी खुद संभाल रही हैं। इस व्यवस्था से पशुपालन अब महिलाओं के लिए केवल घरेलू गतिविधि नहीं, बल्कि नियमित आमदनी का मजबूत जरिया बन रहा है। दूध संग्रह केंद्रों पर डिजिटल मशीनों से दूध की मात्रा और फैट की जांच की जाती है। मोबाइल एप के जरिए दूध की गुणवत्ता, कीमत और भुगतान का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहता है। इससे महिलाओं को अपने दूध की सही कीमत मिल रही है और बिचौलियों पर निर्भरता घट रही है। भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था के कारण उन्हें अपनी आमदनी का हिसाब रखने में भी आसानी हो रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि महिला नेतृत्व वाले दुग्ध कारोबार का असर उनकी आर्थिक स्थिति में साफ दिखाई दे रहा है। 76 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इससे परिवार के आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। दूध कारोबार से होने वाली नियमित आमदनी महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और परिवार की बेहतरी पर खर्च कर रही हैं। प्रदेश में विकसित हो रहा यह डिजिटल डेयरी नेटवर्क महिला सशक्तीकरण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रहा है।

Check Also

जन भवन में जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजे जनजातीय लोकगीत, थारू नृत्य ने मोहा मन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *