Breaking News

अखिलेश यादव को भेंट की गई ‘सम्पूर्ण क्रांति के जननायक’ पुस्तक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बदायूं के दातागंज निवासी स्वतंत्र लेखक और समाजवादी विचारक प्रमोद कुमार यादव ने अपनी लिखी पुस्तक ‘सम्पूर्ण क्रांति के जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव’ भेंट की। पुस्तक का उपशीर्षक ‘पीडीए सामाजिक न्याय की स्थापना, नागरिक जनतंत्र सबकी भागीदारी’ है।
इस मौके पर प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता और अन्याय के खिलाफ वर्ष 2027 की लड़ाई लड़कर जीत हासिल करनी है। उनका लक्ष्य अखिलेश यादव के सपनों का प्रदेश बनाना और उन्हें 2027 में फिर मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि पीडीए के माध्यम से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की लड़ाई लड़ी जाएगी। पुस्तक में पीडीए की अवधारणा, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र में सभी वर्गों की भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। प्रमोद कुमार यादव ने इसे सामाजिक बदलाव और राजनीतिक चेतना से जुड़ा प्रयास बताया।
इस अवसर पर मुरादाबाद के पूर्व सांसद एचटी हसन ने अखिलेश यादव को मुरादाबाद में निर्मित पीतल का कलश और कैंडल स्टैंड भेंट किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद पप्पू निषाद और अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं की मौजूदगी में पुस्तक भेंट किए जाने को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक न्याय और पीडीए की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Check Also

सही आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, जनगणना को जनआंदोलन बनाएं: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सही और प्रामाणिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *