Breaking News

STF : बाघ की हड्डियों के स्केलेटन सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
पीलीभीत 30 सितम्बर। दिनांक 09-08-2023 को दीपक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में वाइल्ड लाइफ क्राइम कण्ट्रोल व्यूरो एवं वन विभाग के समन्वय से एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, मु0आ0 विनोद कुमार यादव, मु0आ0 श्रीकांत शुक्ल, आलोक रंजन, सुनील कुमार यादव आरक्षी चालक अफजाल की टीम के संयुक्त अभियान ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से राष्ट्रीय पशु बाघ (पैन्थेरा टिगरिस) की हड्डियों का ढांचा वन्य रेंज माला, जनपद पीलीभीत से बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1- अक्षय पुत्र राम औतार निवासी त्रिलोकपुर, जनपद लखीमपुर खीरी
2- राम चन्द्र पुत्र तेजीराम निवासी त्रिलोकपुर, जनपद लखीमपुर खीरी।
गिरफ्तार अभिुयक्तों ने बताया कि बरामद हड्डियों का ढांचा की बिक्री नेपाल व चीन में होती है, जहाँ इनकी हड्डियों का चूर्ण बनाकर इनसे विभिन्न प्रकार की शक्तिवर्धक औषधियों का निर्माण किया जाता है। इनकी बिक्री कर 05 से 10 लाख रुपये कमा लेते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग वन रेंज माला, पीलीभीत में पंजीकृत कराकर दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रभागीय वन अधिकारी वन रेंज माला पीलीभीत के स्तर से सम्पादित की जायेगी।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *