Breaking News

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता महाअभियान की तैयारी हेतु दिए आवश्यक निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 01अक्टूबर को एक तारीख, एक घंटा कार्यक्रम में सभी 762 निकायों को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। सभी निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सुबह 10रू00 बजे स्वच्छता महाअभियान में एक घंटे का श्रमदान अवश्य करेंगे। उन्होंने नागरिकों, निकायों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों, चेयरमैन तथा सभासदों एवं पार्षदों से भी अनुरोध किया है कि वे स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करें तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश एवम् प्रदेश को अपनी स्वच्छांजलि दें।

नगर विकास मंत्री शुक्रवार को जल निगम के फील्ड हॉस्टल संगम में स्वच्छता अभियान की तैयारी की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे।
श्री शर्मा ने कहा कि जितने भी पारंपरिक कूड़े के ढेर हैं। उस स्थान को साफ कर वहां पर बेंडिंग जोन, पार्क बनाएं और पौधरोपण कराए, वृद्धजनों के बैठने का स्थान बनाएं। ऐसे स्थानो का सुंदरीकरण भी कराया जाए। उन्होंने कहा अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *