Breaking News

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में 45 हजार बहनों ने की फ्री यात्रा

– परिवहन मंत्री ने महिलाओं से पूछा- आप योगीजी की सेवा से खुश हैं?

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों, मिठाई की दुकानों और बस अड्डों पर भारी भीड़ देखी गई। खासतौर पर चारबाग और कैसरबाग बस टर्मिनल पर बहनों की लंबी कतारें नजर आईं, जहां वे अपने भाइयों से मिलने के लिए सफर पर निकलीं। हालांकि, आलमबाग बस टर्मिनल पर अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में बैठने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी भी देखने को मिली। कई स्थानों पर लोगों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद बहनों ने बड़े उत्साह से यात्रा की। इस खास मौके पर कुल 45 हजार से अधिक महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी थी। 8 से 10 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए सफर पूरी तरह मुफ्त किया गया था। इस दौरान एक परिजन को साथ यात्रा करने की भी छूट दी गई थी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आलमबाग बस टर्मिनल पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने एक बस में चढ़कर यात्रियों से पूछा कि उनसे कोई किराया तो नहीं लिया गया? इस पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें सफर बिल्कुल मुफ्त मिला और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सेवा से पूरी तरह संतुष्ट हैं। रक्षाबंधन पर मिली इस सुविधा ने हजारों बहनों को अपने भाइयों से मिलने में मदद दी और त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया।

Check Also

केशव मौर्य-चिराग पासवान मुलाकात, खाद्य प्रसंस्करण से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES