Breaking News

इस्कॉन मंदिर में मना गौर पूर्णिमा महोत्सव, भक्तों ने चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं व शिक्षाओं को सुना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में होली पर शुक्रवार को कृष्ण चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव व गौर पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने आरती कर भगवान के दर्शन किए। मंदिर में स्थापित श्रीश्री राधा माधव, जानकी वल्लभ, लक्ष्मण, हनुमान व निताई गौर सुंदर का शृंगार किया गया। पुष्पों व आभूषणों से अलंकृत चैतन्य महाप्रभु के दिव्य विग्रह के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। मंदिर में जगह-जगह बड़ी रंगोलियां भी बनाई गई।
पुणे इस्कॉन मंदिर से आए वरिष्ठ भक्त राधेश्याम दास ने चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं व शिक्षाओं का मार्मिक वर्णन किया। हरे कृष्ण महामंत्र व वैष्णव गीतों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। शाम को निताई गौर सुंदर का चांदी के कलशों से पंचगव्य से महाभिषेक किया गया। भक्तों ने छप्पन भोग अर्पित किए। चैतन्य महाप्रभु की विशेष गौर आरती की गई जिसमें भक्तों ने नृत्य भी किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *