Breaking News

चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण बरामद, 01 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
गोण्डा। थाना कोतवाली देहात, थाना धानेपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षुक्रवार को खोरहंसा से पाण्डेयपुर तिराहा उज्जैनी जमाल के पास बदमाश की घेराबन्दी में अभियुक्त पुजारी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/ निशादेही से लूट/ चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण, 12 हजार रूपये नगद, 01 मोटर साइकिल, 01 अवैध तमंचा मय जीवितध्खोखा कारतूस आदि बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा कारित की गयी घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण, रूपये लूट/ चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: पुजारी निवासी दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES