Breaking News

01 लाख के लूट के ज़ेवर बरामद, 3 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
झॉसी। थाना शाहजहॉपुर पुलिस टीम द्वारा षुक्रवार को सूचना के आधार पर बजीता से काण्डौर की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशादेही से लगभग 01 लाख रूपये कीमत के लूटे गये सोने के आभूषण, 1910ध्-रूपये नगद, 01 मोटर साइकिल, 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि थाना शाहजहॉपुर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना शाहजहॉपुर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना शाहजहॉपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1-आकाश उर्फ इक्का निवासी ग्राम बराठा थाना बड़ागॉव जनपद झॉसी।
2-बृजेश कुमार उर्फ कालीवान निवासी ग्राम पुलिया थाना समथर जनपद झॉसी।
3-अभिषेक राज उर्फ अभिराज निवासी ग्राम छपरा थाना बड़ागॉव जनपद झॉसी।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES